संघर्ष और सफलता

संघर्ष वही करता है जो सपनों को देखने की नहीं, निभाने की कसम खाता है।

जो हर गिरावट को ठोकर नहीं, अगला कदम मानकर चलता है।

वो हालात से हारता नहीं, उन्हें अपनी राह बनाना सीख जाता है।

और जब सारी दुनिया थम जाए तब भी उसका हौसला बढ़ता ही जाता है।

जिसने सपनों को पंख दिए, वो कलाम की तरह सोच रखता है,

जिसकी नज़र सितारों पर हो, वो कल्पना की तरह उड़ान भरता है।

जो दर्द को भी हराए, वो मिल्खा की तरह दौड़ लगाता है,

और जो शांत रहकर जीत ले, वो धोनी जैसा मैदान सजाता है।

एक फेंक से इतिहास रचे, तो समझो नीरज की मेहनत बोलती है,

संघर्ष जहां गहराई तक जले वहीं सफलता सोने सी चमकती है।

जो हर ठोकर को सबक बनाकर आगे बढ़ता है, वो हार को भी जीत में बदलने का हुनर रखता है।

सफलता उसी के क़दम चूमती है, जो हर हाल में अपने लक्ष्य से नज़र नहीं हटाता है।

Hindi Thought by Bhavna Jain : 111988564

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now