✍️ शायरी – "कहानी अभी बाकी है..."
लफ़्ज़ों की रौशनी में खुद को तलाशा है मैंने,
हर जज़्बे को स्याही में उतारा है मैंने।
मैं कोई आम नहीं, एक कहानीकार हूँ,
हर एहसास में छुपा हुआ एक इज़हार हूँ।
जो कल थमा था पन्नों पर, वो आज फिर बहकेगा,
मेरी कलम से निकला सच, हर दिल में दहकेगा।
रुको ज़रा, बस आने वाला है अगला भाग,
मेरी कहानी की उड़ान अभी बाकी है, कुछ नए राज़।
kajal Thakur 😊