"अब तू जरूरी नहीं..."
अब तू जरूरी नहीं रहा,
ना तेरी यादों का असर रहा।
जो कल तक था तू हर बात में,
आज वो जिक्र भी बेअसर रहा।
तू गया तो लगा टूट जाऊँगी,
पर अब खुद से मिल आई हूँ।
जिस आइने में खुद को खो दिया था,
आज फिर से मुस्कुराई हूँ।
वो इश्क जो सिर्फ़ एकतरफ़ा था,
अब कोई बोझ नहीं बन पाया।
जिस दिल में तू राज करता था,
वो महल मैंने खुद ही ढहाया।
अब राहें मेरी हैं, फैसला मेरा है,
तेरे बिना भी सवेरा है।
अब तू सिर्फ़ बीते कल का हिस्सा है,
और मैं... नए कल का चेहरा है।
kajal Thakur 😊