"इंसान का सबसे बड़ा भ्रम ये है कि उसके पास बहुत वक़्त है,
जबकि हर सांस... उधार की है।"
सोचो…
जो पल अभी बीत गया, वो कभी लौटकर नहीं आएगा।
जिसे तुम टाल रहे हो, वो ही शायद तुम्हारा आखिरी मौका हो।
और जिनसे तुम प्यार करते हो,
क्या उन्हें ये एहसास है… कि तुम उनके बिना अधूरे हो?
ज़िंदगी एक उलटी गिनती है,
जिसका टाइमर हमें दिखता नहीं… लेकिन खत्म जरूर होता है।