परिंदों को यहां पर आशियाना मिल नहीं सकता ।
सियासत कह नहीं सकती ये साखें जानती हैं ।।

हुकूमत की हकीकत को यूं ही कब तक छिपाओगे ।
हुआ कितना बखेड़ा है दीवारें जानती है ।।

मुहब्बत दिल में रखने से भला कुछ भी नहीं होगा ।
जवां बेबस भलां हों पर निगाहें जानती है ।।

यह आईना तुम्हारा है यह पत्थर भी तुम्हारे हैं ।
कि शायर मर नहीं सकता किताबें जानती है ।।

तेरी दीवानगी मैं यूं फिदा कितने हो गए होंगे ।
जमाना जानता है यह मजारें जानती है ।।

Hindi Shayri by Anand Gurjar : 111985326

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now