जीवनगाड़ी

जीवनगाड़ी तो सभी चलाते हैं, लेकिन अधिकतर जीवनगाड़ियों में कोई गार्ड नहीं होता। एक योग्य मार्गदर्शक ही जीवनगाड़ी का गार्ड होता है। मार्गदर्शक इंसान को यह सिखाता है कि जीवन कैसे जीना है। अगर कोई डर या खतरा हो, तो वह उसे सावधान करता है। मार्गदर्शक रूपी गार्ड के बिना दौड़ती इंसान की जीवनगाड़ी कई हादसे कर बैठती है। यदि जीवन को हादसों से बचाना हो, तो अपनी गाड़ी की लगाम किसी योग्य मार्गदर्शक को सौंप दो।
- Ankesh Baria

Hindi Poem by Ankesh Baria : 111984234

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now