आसान नहीं है सरल रहना
सब समझ कर नासमझ बनना
देख कर लाख बुराई
केवल एक अच्छाई चुनना
सरलता शब्दों में सरलता भावों में
सरलता मन में सरलता रिश्तों में
फिर भी शून्य बने रहना
सरलता शून्य नहीं है
ये गहरा सागर है
लुभावना नहीं पर असीम ठहराव हैं
हर किसी की पहुंच से दूर
हर किसी की चाह से दूर
हर किसी की नजर में रह कर भी
ये गर्त में खजाने का शहर है

Hindi Poem by rakhi : 111984186

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now