📖✨ पुस्तक समीक्षा: "विंग्स ऑफ फायर"
✍️ लेखक: डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम (सह-लेखक: अरुण तिवारी)
🌟 विधा: आत्मकथा

"सपने वो नहीं जो हम नींद में देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें नींद नहीं आने देते।"
इसी सोच को जीने वाले व्यक्ति की आत्मकथा है – "विंग्स ऑफ फायर"।

यह पुस्तक भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जीवन यात्रा को दर्शाती है। रामेश्वरम के एक सामान्य मुस्लिम परिवार से निकलकर, कैसे एक बालक अपने दृढ़ निश्चय, कठोर परिश्रम और उच्च विचारों के बल पर देश का गौरव बनता है – यह कहानी हर भारतीय के दिल को छू जाती है।

पुस्तक में विज्ञान, साधना और सेवा की त्रिवेणी मिलती है। इसमें न केवल उनके व्यक्तिगत अनुभव हैं, बल्कि युवाओं को उड़ान भरने की प्रेरणा भी है।

💫 यह केवल एक आत्मकथा नहीं, बल्कि हर सपने देखने वाले के लिए एक ज्योति-पुस्तक है।
यह हमें सिखाती है – आसान रास्ता नहीं, सही रास्ता चुनो।


Priti Kumari

Hindi Book-Review by chandu : 111983661

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now