बादलों में घर है
उसमें मेरे पापा है

बादलों को देखकर
आंखों में आसूं है

बादलों के घर में से
देखते है मेरे पापा

फिर बादलों की गर्जना
बारिश की बूंदें है


बूंदें मेरे हाथों में
साथ में पापा की यादें हैं

बादलों के घर में
उसमें मेरे पापा है

कहता है बादल
मेघधनुष की आंखें हैं

सारे कायनात में
सब से अच्छे मेरे पापा थे

आज भी दिलों में
उसकी हमें यादें हैं

बादलों के घर में
उसमें मेरे पापा है
- कौशिक दवे
Happy Father's Day

Hindi Poem by Kaushik Dave : 111983015
Abbas khan 1 year ago

હૃદય સ્પર્શી✍️

Falguni Dost 1 year ago

Touchy words 🙏🏻🙏🏻

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now