"ज़िंदगी एक कविता है"

हर सुबह की किरण में एक गीत छुपा होता है,
हर साँझ की चुप्पी में संगीत सजा होता है।
जो देख सके वो देखे इन लम्हों की रवानी,
ज़िंदगी हर पल में एक कविता बना होता है।

कभी बरसातों की बूँदों में नज़्में टपकती हैं,
कभी पतझड़ की ख़ामोशी में ग़ज़लें चहकती हैं।
हर दर्द, हर मुस्कान, हर धड़कन का रंग,
इस काग़ज़ी जीवन में स्याही सी बहकती हैं।

चलते रहो तो पंक्तियाँ खुद बनती जाती हैं,
रुक जाओ तो अधूरी सी किताबें रह जाती हैं।
मंज़िल न सही, मगर सफ़र का ये हुनर,
हर मोड़ पे नई कविता सी महक जाती है।

तो जब भी टूटो, बिखरो, ग़म से घिर जाओ,
इन शब्दों की रौशनी में फिर से खिल जाओ।
क्योंकि ये जीवन, अगर दिल से जिया जाए,
तो हर आँसू, हर हँसी — एक कविता बन जाए।

- अभिषेक मिश्रा बलिया

Hindi Poem by Abhishek Mishra : 111981604

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now