Title: 🏏 "छोटे शहर से आया छक्कों का सुल्तान – रिंकू सिंह"

क्रिकेट में हर कोई चमकना चाहता है, लेकिन कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो मैदान पर उतरते ही बिजली की तरह चमकते हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं – रिंकू सिंह, जो आज करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके हैं।

रिंकू सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। एक ऐसा शहर जहां ज़्यादातर लोग पढ़ाई या नौकरी के पीछे भागते हैं, लेकिन रिंकू के पीछे सिर्फ एक चीज़ भागती थी – क्रिकेट की गेंद।

रिंकू का परिवार बहुत साधारण था। उनके पापा गैस सिलिंडर पहुंचाने का काम करते थे। घर में सात लोग और एक कमरा। क्रिकेट खेलने के लिए जूते नहीं थे, लेकिन जज़्बा इतना था कि नंगे पांव भी दौड़ते थे।

शुरुआत में जब रिंकू को क्रिकेट में सीरियस होने का मन हुआ, तो घरवालों ने कहा – “पढ़ाई कर, क्रिकेट से कुछ नहीं होगा।” लेकिन रिंकू ने बल्ला उठाया और ऐसा चलाया कि 2023 के IPL में उसने इतिहास रच दिया।

GT के खिलाफ जब आखिरी ओवर में चाहिए थे 29 रन, तो सबने टीवी बंद करना शुरू कर दिया था। लेकिन रिंकू ने सबको चौकाते हुए 5 गेंदों में 5 छक्के मार दिए। मैच जीत गया, और रिंकू भी। उस एक ओवर ने उसे एक आम खिलाड़ी से "फिनिशर किंग" बना दिया।

IPL के बाद उन्हें Team India में मौका मिला, और रिंकू ने वहां भी साबित किया कि वो कोई एक-दो मैच का हीरो नहीं है। चाहे T20 हो या घरेलू मैच, उनका स्टाइल हमेशा फुल जोश वाला होता है। वो मैदान में आते हैं और बॉल को सीधा बाउंड्री के पार पहुंचा देते हैं, जैसे कह रहे हों – "जा बेटा, अब तू खेल!"

रिंकू सिंह की कहानी सिर्फ क्रिकेट की नहीं है, बल्कि ये कहानी है सपनों, मेहनत और हिम्मत की।
आपकी राय?
क्या आपको भी लगता है कि रिंकू सिंह Team India का अगला स्टार बन सकता है?
नीचे कमेंट में ज़रूर बताएं, और अगर आपको ये कहानी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें —
क्योंकि हो सकता है अगला रिंकू आपके ही मोहल्ले में खेल रहा हो!
#RinkuSingh #CricketStar #IPL2025 #TeamIndia

Hindi Blog by Arvind Kushwah : 111981079

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now