सबब कुछ भी नहीं था बात बिगड़े
सियासी खेल में हालात बिगड़े

अंधेरी रात कोशिश में लगी है
चराग़ों से हवा की बात बिगड़े

तबीयत क़ैस के जेसी थी मेरी
मेरे सब यार मेरे साथ बिगड़े

हमारे ख़ैर ख़्वाहों में हमीं थे
हमारे घर के जब हालात बिगड़े

चलो अब इश्क़ में हम जान दे दें
किसी से क्यों हमारी बात बिगड़े

hardik ❤️‍🔥

Hindi Shayri by Hardik Boricha : 111980419

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now