कैसे बनाएं जीवन को बेहतर
लाएं जीवन में विचार बेहतर

प्रतियोगिता होती है जब खुद से
होता है प्रयास पहले से बेहतर

करती है सम्मान दुनिया उनका
देते हैं जो परिणाम बेहतर अपना

नहा कर पसीने से वह
कर्मभूमि पर रचता इतिहास वह

मुश्किलें आती है हजार
बनाने में लक्ष्य अपना

होता है समाधान इसका
होता है अनुभव आनंद का

करें मां भारती को गौरवान्वित
देकर सर्वश्रेष्ठ प्रयास अपना

विनय पटेल
मंडला MP

Hindi Motivational by Vinay Patel : 111979760

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now