क्या लिखूं?
जो लिखने बैठूं , मैं तुम्हे अगर
तो पंक्ति क्या , पूरी किताब लिखूं |
जो बंद आंखों से लिखूं अगर ,
तो मीठा सा एक ख्वाब लिखूं |
जो आंख खोल के लिखूं अगर ,
तो चीज कुछ नायाब लिखूं |
जो लिखूं अंधेरी रात में अगर ,
तो तुमको में चांद लिखूं |
जब देखा पहली नजर तुम्हे ,
तो सोचा ,क्यों ना प्यार लिखूं |