English Quote in Good Evening by Hetu P

Good Evening quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कान्हा....
सबको विरह क्यू देते फिरते हो
विरह के हर एक आंसू से तुम प्रीत करते हो
उस भक्त के विरह में
तुम भी तो रोते हो ।
फिर भी विरह देते फिरते हो
न जाने वृंदावन इतना केसे भा गया
जो बिना एक बार भी जाए मेरे मन में छा गया
रमणा से दूरी हर क्षण तरसाए
लाडली कृपा जल्द बरसाए 🙏
विरह के आंसू उस छलिए को भाए
हे लाडली..........
सूख रहे आंसू भी अब तो
कुछ आंसू
दर्शन को भी बच जाएं
ऐसी किया भूल हुई है मुझसे?
जो मिली है दूरी वृंदावन से
माना पापी हु में ज्यादा सबसे
पर लाली.....
तेरी कृपा तो हर पापी पर भी बरसे
अरे बांके बिहारी तो सौभाग्य की बात है
उनकी चोखट ही दिख जाए तो
किया ही बात है ...
राधा वल्लभ के तो दर्शन ही दुर्लभ बात है
वहा का एक पत्ता ही दिख जाए तो
किया ही बात है..
व्रजवास तो कृपा की बात है
अरे व्रज में एक क्षण ही मिल जाए
तो किया ही बात है...
खो जाना है व्रज की उन गलियों में
राधा नाम में जुमता बिहारी
मिले जिन गलियों में......... हेतु ✍️


कान्हा अब तो बुला वृंदावन 🙏🦚

English Good Evening by Hetu P : 111963056
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now