Hindi Quote in Poem by M K

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कल की तो बात थी
________________

कल की तो बात थी, तू मेरे पास था,
तेरे बिना आज ये दिल, कितना खामोश था
वो हँसी और मीठी बातें, अब यादें बनने लगी है
तेरे बिना ये जिन्दगी, जैसे खाली सी लगने लगी है.....

कल की तो बात थी, जब तू मेरे साथ था,
तेरे बिना हर दिन, जैसे चुपचाप गुज़र ही जाता था
तेरे बिना खालीपन, अब दिल में बसा रहता है,
वो प्यारे लम्हे, बस एक ख्वाब सा क्यों लगता है...

कल की तो बात थी, जब साथ चलते थे हम,
अब तेरे बिना ये रास्ते, कितने ही अंजान लगते हैं
तेरे बिना कई दर्द, अब हर पल मेरे साथ है,
कल की वो बातें, अब क्यों यादों में बसने लगी है?

कल की तो बात थी, जब तू मेरे पास था
ना दुरियां बढ़ाने की बातें करता था और
न शाम ढालने के बाद शिकायत करता था
तेरे बिना खामोशी, अब हर धड़कन में ठहरने लगा है,
कल की आने वाली ख़ुशी, खोया हुआ सपना क्यों बनने लगी है.....


Manshi K

Hindi Poem by M K : 111948508
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now