Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मृत्यु मेरी दोस्त
********
हे मृत्यु! तू इतना इतराती क्यों है?
आखिर बेवकूफ बनाती क्यों है?
आ जाने की धमकी देकर डराती क्यों है?
तेरा सच मुझे पता है
तुझे आना नहीं होता है
तू तो हरदम सिर पर सवार रहती है
सिर्फ डराती, धमकाती है
पर अफसोस खुद बड़ी असमंजस में रहती है।
तो सुन तू इतना हैरान परेशान न हो
तू स्वतंत्र है जो करना है कर
आने की धमकी देकर मुझे मत डरा
तुझे अब, कहां आना है
तू तो हमारे जन्म के साथ ही
सुषुप्तावस्था में हमारे आसपास ही है
बड़े असमंजस में समय काट रही है।
उहापोह से बाहर निकल
जो करना है खुशी मन से कर
अपना कर्तव्य पूरा कर और खुश रहा करो
मैं तुझसे डरता नहीं हूं,
इसलिए बेवजह समय जाया न कर,
डरने का कोई कारण भी तो नहीं है।
आखिर मुझे जाना तो तेरे ही साथ है
फिर भला मुझसे डरने का मतलब ही क्या है?
अच्छा है जब तक मौन साधे साथ है
मेरी आड़ी तिरछी लेखनी का अवलोकन कर
प्रशंसा न सही तो बुराई ही कर,
पर चुपचाप शराफत से रहकर
मेरे कर्म पथ की राह में अवरोधक भी न बन।
इसमें तेरा ही लाभ है
मेरे साथ तेरा भी समय खुशी खुशी कट जायेगा
मेरा मान सम्मान अपमान
तेरे समय काटने का साधन बन जायेगा।
जब चलना हो तो मुझे निसंकोच बता देना
बिना किसी प्रतिरोध के मैं साथ हो जाऊंगा
तेरे कर्तव्य की राह में रोड़े नहीं अटकाऊंगा।
पर कान खोलकर मेरी बात सुन समझ ले
मजबूती से गांठ बांध लें, तू कुछ भी कर ले
मैं तेरी धमकी में नहीं आऊंगा
तुझसे कभी डर भी नहीं पाऊंगा
तेरे खौफ का हौव्वा सिर पर नहीं चढ़ा पाऊंगा,
पर इतनी शराफत भी जरुर दिखाऊंगा
हर समय तुझे अपने से दूर भी न रख पाऊंगा
तेरा मान सम्मान सदा ही बढ़ाऊंगा
तेरे जीवन को नया अनुभव कराऊंगा
तू मेरी दोस्त है सारी दुनिया को बताऊंगा।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111929795
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now