अच्छा लगता है,
एकांत में बैठकर,
बीते हुए पलों को याद करना।
अच्छा लगता है,
गुजरे हुए लम्हों का,
थोड़ा-थोड़ा एतबार करना।
अच्छा लगता है ,
अपनी आंखों के ,
आंसुओं को साफ करना।
अच्छा लगता है ,
हर रोज उनका इंतजार करना ।
अच्छा लगता है,
उनकी बातें सुनना।
अच्छा लगता है,
अकेले में उन्हें याद करना।
✍️✍️✍️ नेहा।।