Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

वो अपना लगने लगा
*************
ये कोई भ्रम या बकवास नहीं है
यही सौ प्रतिशत सच है
जिस पर मुझे खुद विश्वास नहीं हो रहा है
पर आज वो मुझे अपना लगने लगा,
जो कल तक हमसे अंजान था,
आज मेरे मन मस्तिष्क पर छा गया।
कल जब उसने बिना किसी स्वार्थ के
एक अंजाने शख्स की जान बचाई थी
अपने पैसों से उसको दवा दिलाई थी।
तब ऐसा लगा कि शायद वो कोई फरिश्ता है
या दूर का ही सही उसका कोई रिश्ता है।
पर ऐसा कुछ भी नहीं था
वो तो नादान भावुक इंसान था
पर उसके भीतर शायद भगवान बैठा था।
तभी तो वो मुझे भा गया और
मेरे दिल में घर कर गया।
और अब मुझे सबसे ज्यादा
वो अपना लगने लगा,
सबसे करीब लगने लगा।

सुधीर श्रीवास्तव गोण्डा उत्तर प्रदेश

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111899557
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now