Hindi Quote in Poem by Sachin

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

यार तुम मुझे बहुत डिस्टर्ब करते हो और कुछ करने नहीं देते|
हर समय याद आते हो और कुछ याद करने ही नहीं देते||
इतिहास में कांग्रेस अधिवेशन भी लखनऊ में ही करती है|
भूगोल में भारतीय समय मानक रेखा भी लखनऊ के पास मिर्ज़ापुर से गुज़रती है||
सिपाही विद्रोह या १८५७ की क्रांति पढता हूँ तो बेग़म हज़रत महल आ जाती है|
फिर ,तुम्हारे बड़े, सुप्रिशिद्ध नबाबी और कबावी शहर को याद दिला जाती है||
शहर से तुम्हारा याद आना,अच्छा शहर नहीं अच्छे तुम हो विस्मित सा मैं , शहर तुमसे या शहर से तुम हो 😍
हमें भी बदलकर 'मैं ' से बना चुकी 'हम ' हो ||
भगवान को इतना याद करते तो हो गए होते सन्यासी |😂
पाठ्यक्रम को याद करते तो शायद हो गए होते उपन्यासी ||
तुम मेरे ह्रदय सागर में बह रहा निर्मल सा क्षीर हो|
जैसे गोमुख से यकायक निकली गंगा का पावन नीर हो||
मैं जैसे कानपुर में गंगा में प्रवाहित कचरे सा हूँ.|
या फिर घिसे हुए बहुत पुराने अचरे सा हूँ.||
साथ तो बहाओ,आगे मर्ज़ी तुम्हारी डेल्टा बनाओ या जलोड मिट्टी|
तुम्हारे बात करने भर से ही हमारी तो गुल हो जाती है सिट्टी पिट्टी||
😊🤭😏😜🥰💛

Hindi Poem by Sachin : 111888747
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now