*सहज’ एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है ‘प्राकृतिक’ या ‘ जो बिना किसी प्रयास के किया जाए’। ‘समाधि’ – एक गहरी, आनंदमयी और ध्यानस्थ अवस्था है।* अतः ‘सहज समाधि’ वह सरल प्रक्रिया है जिसके माध्यम से हम आसानी से ध्यान कर सकते हैं।
*सहज समाधि ध्यान कैसे करते हैं?*🤔
यह मन्त्र-ध्यान है जिसमें प्रतिभागियों को एक👂🏻 सरल ध्वनि/मंत्र सिखाई जाती है, जिसका मन में स्मरण करने पर मन स्थिर होने लगता है और भीतर जाने लगता है। जब मन और तंत्रिका तंत्र गहरे विश्राम में स्थिर होते हैं तब हमारे मन और हमारे मानसिक 🧠विकास के मार्ग के अवरोध स्वतः खुलने लगते हैं।
*वास्तविक विश्राम पाने का सरल मार्ग_*🧎♂️
हम सभी ने अपने जीवन में ध्यान की अवस्था को महसूस किया है – जिन क्षणों में हम बेहद 😊खुश हुए हैं, या फिर जिन क्षणों में हम किसी काम में तल्लीनता से डूबे हुए हैं – ऐसे क्षणों में हमारा मन हल्का और आरामदेह प्रतीत होता है। हालांकि हम सबने ऐसे क्षणों को अनुभव किया है, लेकिन हम उन्हें अपनी मर्ज़ी से दोबारा अनुभव नहीं कर पाते हैं। सहज समाधि कार्यकम् आपको यही करना सिखाता है। यह ध्यान करने की एक अनूठी प्रक्रिया है, जिसके अभ्यास से आप तुरंत ही तनाव और परेशानियों से ऊपर उठकर, मन में असीम शांति अनुभव करते हैं और शरीर में स्फूर्ति आती है।🕺
*"समाधि जो ध्यान की गहरी अवस्था है उससे आपको ऊर्जा और दीर्घ काल तक रहने वाला आनंद प्राप्त होता है। यह आपको इतनी ऊँचाइयों में ले जाता है कि आपकी उपस्थिति मात्र ही प्रेम फ़ैलाने लगती है। "- गुरुदेव श्री श्री रवि शंकरजी*❣️
*यह कैसे काम करता है?*
ध्यान विश्राम करने की कला है,‘कुछ भी न करने की कला है’,लेकिन बहुत से लोगों के लिए,‘कुछ भी न करना’ कठिन होता है। ध्यान के लिए कई तकनीकें हैं लेकिन सहज समाधि में, हम गहरी विश्राम की स्थिति तक पहुँचने के लिए आवेशित सूक्ष्म 🎺ध्वनियों (मंत्रों) का उपयोग करते हैं। आपको कार्यक्रम में अपना व्यक्तिगत मंत्र दिया जाएगा और ध्यान के लिए इसका उपयोग करने का तरीका सिखाया जाएगा। मंत्र आपको चेतना के गहरे स्तर तक ले जाने के लिए एक वाहन बन जाता है। जैसे-जैसे आप अपने भीतर गहराई में जाते हैं, आनंद, स्पष्टता, शांति, अंतर्ज्ञान और रचनात्मकता आपके अस्तित्व में उजागर होती जाती है और अंततः आपको अनुभव होता है कि आप वास्तव में कौन हैं!
Learn
*SAHAJ Samadhi Meditation:*
📞Ladoo Kumawat 8469477844