Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

पल दो पल
*********
पल पल की कीमत समझिए
पल दो पल को भी यूं ही
नजर अंदाज मत कीजिए
हर पल की अपनी अहमियत है
एक भी पल व्यर्थ नहीं है।
हम सबको ये समझना होगा
एक भी पल बेकार न जाये
हर पल का ऐसा प्रबंध करना होगा,
एक एक पल का
सार्थक उपयोग करना होगा,
पल दो पल को भी उपेक्षित नहीं करना होगा
यह बात हमें गांठ बांधकर रखना होगा।
आज एक भी पल गंवाकर
कल पछताने से बेहतर है
एक एक पल का हिसाब और
सदुपयोग करना हमें सीखना होगा।
एक भी पल को व्यर्थ
न जाने देना होगा,
हर पल कीमती है का ध्यान हमें रखना होगा।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
© मौलिक स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111886785
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now