English Quote in News by Purnima Kaushik

News quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

धनराज पिल्लै जी......

आज भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्लै जी की जन्मतिथि है | आज ही के दिन उनका जन्म 16 जुलाई,1968 को महाराष्ट्र के खड़की में तमिल के पिता नागालिंगम पिल्ले और माता अंदालम्मा पिल्ले के पुत्र के रूप में हुआ |

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपने हॉकी के करियर की शुरुआत 1989 में नई दिल्ली मे आयोजित एल्विन एशिया कप में देश के प्रतिनिधि के रूप में की | उनका हॉकी करियर 1989 से 2004 तक रहा | इस बीच उन्होंने 339 मैच खेले | धनराज पिल्लै जी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने चार ओलंपिक खेलो, चार विश्व कप, चार चैंपियंस ट्रॉफी और चार एशियाई खेलों में भाग लिया था | भारत ने उनकी कप्तानी में एशियाई खेलों में जीत हासिल की थी |

वर्ष 1999 - 2000 में उन्हें खेल का सर्वोच्च पुरुस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (जो अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से जाना जाता है) से सम्मानित किया गया है | इसी के साथ मे उन्हें खेल के अर्जुन पुरुस्कार से भी नवाजा गया | 2000 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया है |

इस समय धनराज पिल्लै जी भारतीय हॉकी टीम के प्रबंधक है |

English News by Purnima Kaushik : 111886231
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now