Hindi Quote in Poem by Priyansh Dwivedi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

-- नाज़ुक बहन __♥️

नन्ही सी मासूम सी बिटिया,
बिटिया मानो जैसे गुड़िया_
सहज, सलोना, कोमल, सुंदर,
पंखुडियों जैसा निर्मल चेहरा_
छोटी जुल्फे, प्यारी आँखें,
काया पे सुंदरता का पहरा__💝

वो लाड प्यार में पली हुई,
वो निर्मलता में ढली हुई_
वो छोटी सी नादान सी गुड़िया,
ना जाने कब बड़ी हुई_🤗
नन्हीं सी मुस्कान लिए,
वो सबसे छल कर जाती है_
अपने भीतर के समंदर को,
दुनिया वालो से बचती है_
खुद ही खुद के समंदर का,
वो स्नान पान कर जाती है_
हां, वो समंदर दुखो का है,
वो कभी नहीं जताती है__🙁

य दुख , य कस्ट , चिंता, विकार,
तुम्हें इनसे नहीं बिखरना है_
हो होनहार तुम समझदार,
तुम्हे सबसे अलग निखरना है__
ना तारो सा, ना सीतारो सा,
ना सूरज और ना चंदा सा_
कुछ ऐसा तुमको करना है,
तुम्हें सबसे अलग चमकना है__✨

.......................................
वक़्त के धीमे पहरे में,
उमर की रफ़्तार होती है_
बेटे तो सिर्फ बड़े होते हैं,
बेटियां समझदार होती हैं__💝
........................................

___________________
मेरी प्यारी बहने ♥️
------------------------------

Hindi Poem by Priyansh Dwivedi : 111885442
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now