Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

रात्रि
****
हमारे आपके जीवन का
एक अहम हिस्सा है रात्रि,
जिसके बिना जीवन अधूरा सा लगता है
रात्रि न हो तो इंसान
सूकून की सांस लेना भूल जाये,
विश्राम की बात उसके भेजें में भी न आये
थोड़ा और थोड़ा और करते करते करते
वह मशीन बन जाते
तन ही नहीं मन से भी तक जाते,
अपने लिए तो क्या परिवार समाज के लिए भी
वक्त न निकाल पाये।
उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो जाते
तन मन में स्फूर्ति तनिक न आ पाते
बेवजह मरीज बन जाये।
आराम की बात कही सोचे ही नहीं
काम कभी पूरा लगे ही नहीं
लोभ वाले से न बच पाए
मशीन से मुकाबला करने लग जाते
असमय काल का ग्रास बन जाए
यदि हमारे जीवन में
रात्रि के बाद दिन के क्रम
यदि न आते जाते।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
© मौलिक स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111882861
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now