तुझे प्यार नही है मुझसे
पर मैं तो इजहार करती हूँ।
तू एक बार मुड़कर देख ले
मैं आज भी तेरा इंतजार करती हूँ। ।
ये आंखों के आसू ये लबों की खामोशी
तुझे फरेब लगती है।
इन्ही खामोशियों मे तुझे हम
पुकारा रोज करते है।।
जानती हूं मैं सब
तू कभी लौटेगा नही।
इसलिए खुदा से मौत की मन्नत
सौ-सौ बार करती हूँ। ।
तुझे प्यार नही है मुझसे
पर मैं तो इजहार करती हूँ। ।
मीरा सिंह