Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मानवीय मूल्यों का तमाशा
*************************
कौन कहता है कि
मानवीय मूल्य संतोष लाते हैं,
लाते भी होंगे मगर तब
जब हम मानवीय मूल्यों का
अपने जीवन में पालन करते होंगे।
मगर आज कौन इन बेकार की बातों पर
तनिक भी ध्यान देता है
आखिर दे भी क्यों ?
मानवीय मूल्यों का अनुसरण करने वाला
सरेआम बेवकूफ जो ठहरा दिया जाता है।
ये मानने के भी आज कोई मायने नहीं है
कि मानवीय मूल्य जीवन सुखी बनाते हैं,
आज के हालात और माहौल में
मानवीय मूल्यों का उपहास उड़ाया जा रहा है
जीवन सुखमय तो तब होगा
जब मानवीय मूल्यों का पालन करने वाला
सूकून से जीने पायेगा।
आज तो मानवीय मूल्यों का
चौराहों पर तमाशा बनाया जाता है
मानवीय मूल्यों और उसके पालनकर्ता को
मुंह चिढ़ाया और आइना दिखाया जाता है
खून के आंसू रोज रुलाया जाता है
मानवीय मूल्यों को निस्तेज कर दिया जा है।
मानवीय मूल्यों को कदम कदम पर
बेदर्दी से ठोकर मारा जा रहा है।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
© मौलिक स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111872119
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now