प्यारा मेरा देश
विश्व में विशेष
जाति धर्म भाषा अनेक।।
एक दूजे का विश्वाश
आदर सम्मान का परम्परा
समाज परिवेश नेक
राष्ट्र और देश।।
मौसम ऋतुए संग
उमंग उत्साह तीज
त्योहार बहुआयामी
बहुरंग।।
कली फूल सुगंध
वासंती बयार नूतन
जीवन श्रृंगार भौरों का
गुंजन गान खुशिया अनंत।।
कोयल की तान
चेहरों पर मुस्कान
आशा और विश्वास
अभिलाषा कि अवनी
आकाश लाया मधुमास।।
पीले सरसों के फूल
हरियाली खुशहाली
मंगल शुभ कोमल
किसलय प्रकृति वैभव
खुशियों के रंग हजार
होली का त्योहार
अवध में होली खेली
राम बिरज में नंदलाल।।
शिव की होली अलबेली
विभूति भस्म रंग गुलाल होली
खेलत शिव परिवार।।
तिहुं लोक में मधुमास
नूतन जीवन आभास
स्वर्ग अवनी एक समान
होली का त्योहार।।
गंव नगर गली गली
जोगिरा फाग
जाति पाती नहीं जाने
पूछे कोई सतरंगी प्यार
होली का त्योहार।।
बूढ़े हुए जवान उम्र
नहीं सके बांध रिश्तों
के स्वर मिठास
होली का त्योहार।।
मादकता मधुमास
द्वेष घृणा समाप्त
आनंद उत्सव उत्साह
होली का त्योहार।।
होली में मिटते भेद भाव
सम भाव का देश समाज
लहलहाते खेत खलियान
होली का त्योहार।।