एक स्मार्ट लड़की डॉक्टर के क्लिनिक में गयी . डॉ ने पूछा “ आपको क्या तकलीफ है ? “
“ मेरे शरीर में जगह जगह दर्द है . “ लड़की ने कहा
डॉ बोला “ कहाँ दर्द है , बताना छू कर ? “
“ जब मैं बाँह छूती हूँ तब दर्द होता है . “
“ और कहाँ ? “
“ जब मैं पैर छूती हूँ तब दर्द होता है . “
“ बस , या और कहीं ? “ डॉ ने पूछा
“ जब मैं अपनी छाती छूती हूँ तब दर्द होता है . “
“ बस ? “
“ नहीं , जब मैं सिर छूती हूँ तब दर्द होता है . “
“ बस , हो गया न ? “
“ नहीं , जब मैं अपने कोमल गालों को छूती हूँ तब भी दर्द होता है . “
“ ओह , मैं आपकी तकलीफ समझ गया . “
लड़की खुश हो कर बोली “ क्या हुआ है मुझे ? “
“ डोंट वरी ,आपकी ऊँगली टूट गयी है . “