एक जवान आदमी नया नया सेल्समैन बना था जिसे एक वैक्यूम क्लीनर बेचने को मिला था . वह बड़े उत्साह से किसी घर के दरवाजे पर दस्तक देता है . एक खूबसूरत युवती ने अपने ड्राइंग रूम का दरवाजा खोला . सेल्समैन बोला “ आपके घर के लिए बहुत उपयोगी नया वैक्यूम क्लीनर लाया हूँ .
फिर सेल्समैन ने तुरंत अंदर प्रवेश करते ही एक बैग से कचरा उसके रूम में फ़ैला दिया . कचरे में गाय के सूखे गोबर के टुकड़े थे जिसे देख कर युवती बहुत क्रोधित हुई।
युवती को क्रोधित देख कर सेल्समैन बोला “ मैम , अगर 5 मिनट में इन्हें साफ़ नहीं कर सका तो मैं इन्हें खा लूँगा . “
वह बोली “ बहुत अच्छा है , साथ में क्या चाहिए सॉस , केचअप , अचार या चटनी ? “
सेल्समैन हैरान हो कर युवती को देख रहा था . वह फिर बोली “ तुमने कहा है न कि 5 मिनट में साफ़ न किया तो इन्हें खा लोगे . “
“ हाँ , सही कहा है . “
“ तो फिर इसे किस चीज के साथ खाओगे क्योंकि कॉलोनी में बिजली नहीं है और मेजर ब्रेक डाउन है . “