60 साल की एक महिला की हिचकी नहीं रुक रही थी तो वह अस्पताल के इमरजेंसी में गयी . उस समय एक युवा डॉक्टर ड्यूटी पर था . उसने चेक कर महिला को कहा “ आप प्रेग्नेंट हैं , आपके गर्भ में ट्विन हैं . मुबारक हो . “
महिला तुरंत बेड से उठ कर चिल्लाते हुए पागलों की तरह भाग रही थी . कॉरिडोर में एक बुजुर्ग डॉक्टर से टकरा गयी . उसने उसे शांत कराते हुए पूछा “ क्या बात है , आप क्यों इतनी परेशान हैं ? “
वह औरत बोली “ मेरे तीन बच्चे और छः नाती पोते हैं और आपके डॉक्टर ने मुझे कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूँ . यह कैसे हो सकता है ? “
सीनियर डॉक्टर ने युवा डॉक्टर से पूछा “ आपने इन्हें ऐसा क्यों कहा ? क्या यह सही है ? “
युवा डॉक्टर ने कहा “ पहले इनसे पूछिए इनकी हिचकी रुकी या नहीं ? “
महिला ने कहा “ हाँ रुक गयी . “
😂 😂