Hindi Quote in Thought by Gautam Sagar

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सभी को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हिन्दी दिन- ब- दिन बढ़ रही
चिंता की कोई बात नहीं
**
कोटि कोटि जनों की भाषा
कोटि कोटि दिलों की भाषा
हिन्दी को हक़ देना होगा
कहना और लिखना होगा
***
किसी गैर देशीय भाषा में
खुल पाते हैं ज़ज्बात नहीं
**
तुलसी से लेकर कबीरा तक
ख़ुसरो , मीरा , निराला तक
हिन्दी लोक हृदय में रही है
मानस से मधुशाला तक
**
हिन्दी मुस्लिम सिख ईसाई
हिन्दी की कोई जात नहीं
हिन्दी दिन- ब- दिन बढ़ रही
चिंता की कोई बात नहीं
**
उर्दू, बंगाली, गुजराती
कहो क्या समावेश नहीं ?
हिन्दी तो गंगा जैसी है
किसी से द्वेष -क्लेश नहीं
**
महफ़िल , रैली सबमें यह
बिन इसके बारात नहीं
हिन्दी दिन- ब- दिन बढ़ रही
चिंता की कोई बात नहीं
**
इस पुण्य-धरा की गर्भनाल से
जुड़ी है हिन्दी बेटी सी
संस्कारों की बगिया है यह
महक इसमें संस्कृति की
**
हिन्दी सेवा ही राष्ट्र -वंदना
इससे उँची सौगात नहीं
हिन्दी दिन- ब- दिन बढ़ रही
चिंता की कोई बात नहीं
**
रचनाकार :- गौतम कुमार सागर ( वडोदरा )

Hindi Thought by Gautam Sagar : 111853767
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now