Hindi Quote in Motivational by Dr. Bhairavsinh Raol

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

श्लोक :
उद्यानं ते पुरुष नावयानं जीवातुं ते दक्षतातिं कृणोमि ।

आ हि रोहेमममृतं सुखं रथमथ जिर्विर्विदथमा वदासि ॥
अथर्ववेदः ८।१।६॥

अर्थात :-
ईश्वर मनुष्य को उपदेश देते हुए कहते है कि हे पुरुष (=जीवात्मा) ! तू सदैव ऊपर को जा, कभी नीचे मत गिर । जीने के लिए मैं तुझे दक्ष करता हूं ।मैंने तुझे बल-बुद्धि-ज्ञान दिया है । शरीर-रूपी मोक्षमार्ग पर ले जाने वाले इस सुखकारी रथ पर तू चढ़ और, वृद्धावस्था को प्राप्त करते हुए, सर्वत्र ज्ञानोपदेश कर ।

इस मन्त्र में बहुत सारे उपदेश हैं । मनुष्य का जीवन अपने स्वभाव, सामर्थ्य, ज्ञान को सुधारने के लिए है, न कि आलस्य, दुष्कर्मों या मद आदि में गंवाने के लिए । इस मार्ग में अनेक व्यवधान आते हैं, उन सब में उसे अपने उत्साह को ऊपर रखना है, कभी हताश होकर नीचे नहीं बैठना है । इस जीवन का परम लक्ष्य मोक्ष अर्थात् इस शरीर के बन्धन से मुक्ति है । उसको प्राप्त कराने के लिए प्रभु ने सब आवश्यक सामान दे दिया है, अब आवश्यकता है तो हमारे संकल्प और दृढ़ निश्चय की । प्रसन्नचित्त होते हुए, जीवन के सुखों को भोगते हुए, सदा प्रयासरत रहते हुए, हमें कुछ भी ऐसा नहीं करना है जिससे हमारी आयु कम हो । शरीर और इन्द्रियों की रक्षा करते हुए, हमें शत वर्ष तक जीने की कामना करनी चाहिए – जीवेम शरदः शतम् । वृद्धावस्था में चाहे अवश्य ही हमारा शरीर और इन्द्रियां शिथिल हो जाएं, तथापि हमने जिस ज्ञान को प्राप्त करने में सम्पूर्ण जीवन लगा दिया, उसे दूसरों में बांटते चलना है । इस प्रकार परमेश्वर इस मन्त्र में जीव को बहुत प्रोत्साहित करते हैं कि जीवन इतना भी कठिन नहीं है, इसके सुखों का आनन्द लो और व्यर्थ न गंवाओ !हम मनुष्य सदा उन्नति करें ।

🌷🙏🏻🌷

Hindi Motivational by Dr. Bhairavsinh Raol : 111851367
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now