Hindi Quote in Poem by Mukteshwar Prasad Singh

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

भारत और चीनी सैनिकों के बीच गलवान के बाद तवांग में हुई झड़प चीनी शत्रुता को बार बार प्रदर्शित करती है ,पर हम भारतीय हमेशा विश्व बंधुत्व और शान्ति की बात करते हैं। जी-20 समिट में प्रधान मंत्री मोदी जी इस बात को बड़े मंच पर कहा। जहां चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग भी थे।फिर भी तवांग की घटना---?
--------------------------------------
02जून2003 को लिखी कविता-"बम"पढें-
बम से बम की ताकत ना मापो यारो,
इससे जल जाती है जिन्दगियां यारो।

धमाकों से कभी हल मिलता नहीं यारो,
मिलती है राख, लाश,सिसकियां यारों।

बैर की बात मन में लाना बुजदिली यारो,
दिल से दिल जोड़ो सुनो शहनाइयां यारो।

सियासत का खेल समझना मुश्किल यारो,
सच झूठ में लुट पिट जाएगी हस्तियां यारो।

गांव सूना शहर दूना पहचान खोया यारो,
खो गयी गांव की सभी पगडंडियां यारो।

संसार में अमर है शांति और अहिंसा यारो,
गाओ गीत गजल नज्म और रूबाइयां यारो।
मुक्तेश्वर मुकेश
पुनर्लेखन

Hindi Poem by Mukteshwar Prasad Singh : 111849456
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now