#BhaiDooj

अटूट रिश्ता
बहन का भाई से
प्रेम से बांधे

टीका भाई को
रोली संग मोली भी
रिश्तों का धागा

श्रृंगार भाई का
जब मौली बंधती
प्यारा बंधन

आशीष-वृष्टि
भाई का अनुराग
स्नेह बंधन

रेशमी डोर
नेह मेह की वर्षा
स्नेह मिलन

पावन नाता
भाई से बहन का
रक्षा का सूत्र

प्रेम -प्रतीक
कच्चे धागे की डोर
स्नेह की जीत

जन्म का रिश्ता
भाई से बहन का
कच्चे धागे का।

सुनीता बिश्नोलिया
जयपुर

Hindi Poem by Sunita Bishnolia : 111840198
Ghanshyam Patel 1 year ago

🙏🙏🙏🙏🙏

Sunita Bishnolia 1 year ago

बहुत बहुत धन्यवाद

Sunita Bishnolia 1 year ago

बहुत बहुत धन्यवाद

Sunita Bishnolia 1 year ago

बहुत बहुत धन्यवाद

shekhar kharadi Idriya 1 year ago

अनुपम कृति / स्नेहिल हाइकु विधा / मार्मिक रचना...

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now