#BhaiDooj
मैं और मेरे अह्सास
भाई दूज का पर्व है आया l
भाई बहन का स्नेह दर्शाता ll
भाई बहन के अटूट बंधन से l
रिसते को मजबूत बनाया ll
माथे पर तिलक लगाया l
भाई को गले से लगाया ll
भाई की लंबी उम्र के लिए l
बहन ने खुदा को मनाया ll
खुशियो के पावन पर्व को l
दोनों ने मिलकर सजाया ll
भाई दूज का पर्व है आया l
ढ़ेर सारी खुशियां लाया ll
२६-१०-२०२२ 12:12
सखी
दर्शिता बाबूभाई शाह