हो गई भूल तो क्या हुआ?
मांग कर माफी हम
कर सकते हैं रिश्तोकी
नई शुरुआत।
मिली निष्फलता एक बार,
क्यों करना है गम बार बार?
फिर से एक प्रयत्न कर,
सफलता की हम कर
सकते हैं एक नई शुरुआत।
देर हो जाती है कई बार,
सुधारते हुए हालत में,
पर सुधारकर परिस्थितियां,
हम कर सकते हैं
जीवन की एक नई शुरुआत।
शुभ रात्रि।