Hindi Quote in Poem by Armin Dutia Motashaw

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक आश

छुपी हुई है मनमें एक आश; काश हम सब अलग अलग हो कर भी, दिल-ओ-दिमाग से होते एक ;

दिलमें चाहत है एक छुपी हुई; भले अलग अलग व्यंजन खाये, पर मिलझुल कर, थोड़ा सा बाट कर खाये;

पहेरवेष अलग हो, भले कपडोके रंग और डिज़ाइन अनेक हो; पर दिलसे हम सब जरूर एक हो ।

बोली भले हर १२ गांवके बाद बदलती हो, पर एकता लाये, ऐसी एक भाषा भी तो हमे चाहिए ।

हिंद की अपनी भाषा, हिंदी, अभिसे इसे गर्व से सब बोले, ऐसा करें निश्चय सब मिलकर आज ही से ।

हिंदी में एक मिठास है, एक अपनापन है; चलिए, आइये, मातृभाषा, राष्ट्रभाषा का गर्वसे करे प्रयोग;

जहाभी हो सके, जितना भी हो सके आज से चलो राष्ट्रभाषा और मातृभाषा का करें उपयोग ।

सरकारसे एक नम्र निवेदन है, भाषा अगर सरल हो तो आएगी आसानीसे हरएक को समझमे;

तो जितना हो सके, पहोचिये लोगों तक, उनके दिलों तक, लिये सरल भाषा ।

बस यह मधुर भाषा का हर कोई करे प्रयोग, इतनी है छोटीसी आशा; क्या कर सकती हूं मैं यह आशा ?

Armin Dutia Motashaw

Hindi Poem by Armin Dutia Motashaw : 111832080
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now