Hindi Quote in Poem by Armin Dutia Motashaw

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक बहन की फरियाद

एक बहनका दर्द; उसकी आहें सर्द, उसकी सिसकियां, जरा सुनिए....

काश वो उसके भाइयो को सुनाई देती, उन्हें महसूस होती

आजके दिन भी, मुझे एकभी भाई याद नहीं कर रहा है; रिश्तों की खो गई है एहमियत

या तो इस बेकदर, व्यापारी दुनियाकी, बदल रही है, नियत

अब यहाँ हर चीज़ है बिकाऊ; वक़्त तो बड़ी तगड़ी किमतमे बिकता है, मानो हो कोई महँगी कैफियत

काश वो थोड़ी फिकर करते मेरी, तो यह असहय दर्द कुछ तो हल्का हो जाता;

एक मिनिट मेरे लिए भी वो लोक निकालते, काश एक फोन मुझे भी आ जाता !

ऐ मालिक, तू तो है दयालु, कृपानिधान;काश तेरा यह गुण, हम इंसानों में आ जाता !

इस कठोर दुनियां में, अचनाकसे थोड़ी कोमलता, कहीं से आ जाती

साथ उसके मेरे लिए, मेरे भाई का, घड़ी भर का वक्त भी ले आती ।

तो एकबार फिर बचपन आ जाता, खिल खिलाकर जल उठते, यह दिया और बाती ;

भाई मेरे, भले मुझे करे न करे याद,
मैं तो, भेज रही हूं उन्हें मेरा प्यार और आशीर्वाद।

Armin Dutia Motashaw

Hindi Poem by Armin Dutia Motashaw : 111825097
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now