Hindi Quote in Poem by कविता मुखर

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

"मृगमरिचिका"

मैं भागी हूं उसके पीछे
कई बार उल्लास में
कभी प्यास में !
जानती बूझती कभी,
कभी अनजाने में !
ठेठ मरुथल में धोरों के पार कभी
सीधी सपाट काली सड़क पर कभी,
कभी सूखे गले, फिर रुआंसी धीर बांधती,
कभी तर गले मुस्कुराती एक्सीलेटर दबाती,
उसकी छाती पर से सर्रर गुजर जाती !
मृग मरीचिका !
कभी सताती !
कभी बहुत भाती !
मैं भागी हूं उसके पीछे ,
भागती हूं उसके पीछे पीछे !

27/4/22
मुखर

Hindi Poem by कविता मुखर : 111801796
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now