Hindi Quote in Poem by Samriti

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

ज़िंदगी... तुम बिन अधूरी सी है...

जब तक ये टूटे पत्ते मिट्टी में नहीं मिल जाते...
ये बारिश की बूँदे धरती के अंदर नहीं समा जाती...
ये नदियों का पानी समुन्दर के आख़िरी छोर तक नहीं पहुँच जाता...
बस तब तक मुझसे इश्क़ करना...
क्योंकि... ये ज़िंदगी... तुम बिन अधूरी सी है...

जब तक ये झूले जंग लगने की वजह से झुलाना बंद नहीं कर देते...
ये हवायें तुम्हारे बालों को छूकर जाना रोक नहीं देती...
ये ख़ामोश पड़ी वादियाँ बोलना शुरू नहीं कर देती...
बस तब तक मुझसे इश्क़ करना...
क्योंकि... ये ज़िंदगी... तुम बिन अधूरी सी है...

-स्मृति

Hindi Poem by Samriti : 111793570
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now