2️⃣4️⃣0️⃣2️⃣2️⃣2️⃣चौबीस फरवरी दो हज़ार बाइस । गुरुवार । शुभ समय । आज "केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस" है ।
(१) बाद में पछतावा करने से अच्छा है एक बार और जी जान लगाकर प्रयास किया जाए ।
(२) कौन कहता है कि कामयाबी किस्मत तय करती है, इरादों में दम हो तो मंजिलें भी झुका करती हैं ।
(३) पति जब पत्नी का सबसे अच्छा दोस्त बन जाता है तो पत्नी सबसे बड़ी पूंजी की मालकिन होती है ।
(४) बातें मैं बहुत करता हूं परंतु बहुत कम लोगों से ।
(५) अभिमान की ताकत फरिश्तों को भी शैतान बना देती है और नम्रता साधारण व्यक्ति को भी फरिश्ता बना देती है ।
(६) ताकत की जरूरत जब होती है जब कुछ बुरा करना होता है वरना दुनिया में सब कुछ पाने के लिए प्यार ही काफ़ी है ।
(७) बूंद सा जीवन है इंसान का और अहंकार सागर से भी बड़ा ।
घर में रहें स्वस्थ रहें ।
2️⃣4️⃣0️⃣2️⃣2️⃣2️⃣