वेद वाणी 6-51-9
ऋतस्य वो रथ्यः पूतदक्षानृतस्य पस्त्यसदो अदब्धान्।
ताँ आ नमोभिरू रूचक्षसो नॄन्विश्वान्व आ नमे महो यजत्राः ॥ ऋग्वेद ६-५१-९॥
हे देवगणो आप परहित के कार्यो मै सदैव मुख्य भूमिका निभाते हो तथा उस स्थान को अपना निवासस्थल बना लेते हो जहाँ परहित के कार्य अर्थात यज्ञादि होते है। परहित के कार्यो मै आप सदा लगे रहते हो इसलिए ही आप अपराजित एवं महिमा वान हो। हम नमस्कारो द्वारा आपको बार-बार नमन करते है।
O Gods, you always play the main role in the works of charity and make that place your abode, where the works of charity, that is, Yajana, take place. You are always engaged in the works of charity, that is why you are undefeated and glorified. We salute you again and again through Namaskar.