1️⃣6️⃣0️⃣2️⃣2️⃣2️⃣सोलह फरवरी दो हज़ार बाइस । बुधवार । शुभ समय । शिशिर ऋतु । आज माघ पूर्णिमा और श्रीगुरू रविदास जयंती, ललिता जयंती और श्रीसत्यनारायण व्रत है ।

(१) गुणवान व्यक्तियों के संपर्क में रहकर सामान्य व्यक्ति भी गौरव प्राप्त करता है जैसे कि पुष्पों की माला में रहकर धागा भी प्रभुजी के मस्तक पर स्थान प्राप्त करता है ।

(२) Patience is not the ability to wait, but the ability to keep a good attitude while waiting.

(३) दुश्मन तो मिल ही जायेंगे ताज रखते ही सिर का, पहले दोस्त ढूंढ ले तू, लिबास पहनकर फकीरी का ।

(४) कोई अगर रास्ते में गड्ढा खोदे तो परेशान मत होना क्योंकि ये वही लोग हैं जो आपको छलांग लगाना सिखाएंगे ।

(५) लोग दर्पण कभी न देखते अगर दर्पण में चित्र की जगह चरित्र दिखाई देता ।

(६) अलार्म से इंसान नहीं जागता अपितु उसकी जिम्मेदारियां ही उसे जगाती हैं ।

(७) जीवन में यही देखना महत्त्वपूर्ण नहीं कि कौन हमसे आगे है या पीछे अपितु यह भी देखना चाहिए कि कौन हमारे साथ है और हम किसके साथ ?

घर में रहें स्वस्थ रहें ।

1️⃣6️⃣0️⃣2️⃣2️⃣2️⃣

Hindi Quotes by Dr Jaya Shankar Shukla : 111785692

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now