लक्ष्य
© Tuhinanshu Mishra

मस्तक नीचा,
मस्तिष्क तना,
है हरा हृदय का,
घाव घना।

भीतर है भरी,
जीवित ज्वाला,
जिह्वा जैसे,
विष का प्याला।

दस दिशा दिखाये,
एक द्वार,
आत्मा सहती,
असह्य भार।

वह सूर्य लाल,
पर्वत विशाल,
अब लक्ष्य मात्र,
आधार प्राण।

Hindi Motivational by TUHINANSHU MISHRA : 111781709

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now