Hindi Quote in Shayri by Kamal Bhansali

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

शीर्षक: दरिया ऊपर चाँदनी

चाहत के सँसार में जिंदगी उधार पर चलती
हसरतों के नगर में तन्हां हो उदास सी रहती

अंदाज क्या बयाँ करे अब बिगड़ते हुए ख्यालों का
बैठे मधुशाला में हिसाब रख रहे है खाली प्यालों का

कमी ही रह गई परवरिश के तहजीबी परिधानों में
ढूंढ रहे है अब हम हकीकत को उनकी आस्तीनों में

मुकद्दर की बात है कहकर अब जरा मुस्करा लेते है
शौक जीने का है अब समझौते की सड़क पर सोते हैं

दरिया ऊपर चाँदनी सी है अब ये रुठी सी जिंदगानी
झलक की प्यास में धुंधली सी पकड़ी फिर राह पुरानी

इल्जाम नहीं मायूसियों में अफ़साने योंही लिखे जाते
दर्द दिल के है गहरे जख्मों से रिस रिस कर ही आते
✍️ कमल भंसाली

-Kamal Bhansali

Hindi Shayri by Kamal Bhansali : 111779785
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now