Hindi Quote in Poem by Manoj kumar shukla

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

समय, पल, क्षण, काल, निमिष ।

1समय
समय बड़ा बलवान है, क्या राजा क्या रंक ।
पल में वही पछाड़ता, करता वही निशंक ।।

समय बदलता जा रहा, होते फोटो-शूट।
संस्कार अब रो रहे, बँधे किनारे खूट ।

2 पल
पल दो पल की जिंदगी, हँसी-खुशी से जीत ।
समय दुबारा कब मिले, बिछडे़ंगे हर-मीत ।।

घर का कोना देखता, बालक हुए जवान।
विस्मृत पल ऐसे हुए, याद करें हैरान।।

3 क्षण
प्रेम नेह की डोर में, बंँधकर पा सम्मान ।
क्षण भंगुर यह देह है, मत कर तू अभिमान।।

क्षण में सब बदले यहाँ, वर्तमान अरु भूत ।
कहाँ भविष्य ले जाए, कथा बाँचता सूत।।

4 काल
काल करे सो आज कर, कल पर क्यों विश्वास।
किसको कल का है पता, टूट न जाए साँस।।

काल खड़ा है द्वार में, नहीं दिखेगी भोर।
ईश्वर का तू ध्यान कर, पकड़ अभी से छोर।।

5 निमिष
निमिष-निमिष हम बढ़ रहे, मंजिल की ही ओर।
आज विश्व फिर देखता, जगत गुरू का दोर ।।

कोरोना के घाव ने , दिया जगत आघात।
प्राण-निमिष जाते रहे, भारत ने दी मात।।

मनोज कुमार शुक्ल " मनोज "
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Hindi Poem by Manoj kumar shukla : 111764406
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now