Hindi Quote in Religious by ब्रह्मदत्त उर्फटीटू त्यागी चमरी हापुड़

Religious quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

संध्याकाल विष्णुजी की आरती संध्याकाल
-ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़
भगवान् श्री हरी विष्णु
माता लक्ष्मी आपको
संध्या वंदन प्रणाम नमन
नमस्कार है ब्रह्मदत्त
त्यागी हापुड़ एवं सभी भक्तों का
शुभ संध्या वंदन बृहस्पतिवार वीरवार गुरुवार-ब्रह्मदत्त त्यागी
ॐ जय जगदीश हरे,
प्रभु! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट,
क्षण में दूर करे।। ॐ जय ..

जो ध्यावै फल पावै,
दुःख बिनसै मनका।
सुख सम्पत्ति घर आवै,
कष्ट मिटे तनका॥ ॐ जय ..

मात-पिता तुम मेरे,
शरण गहूँ किसकी।
तुम बिन और न दूजा,
आस करूँ जिसकी॥ॐ जय ..

तुम पूरन परमात्मा,
तुम अंतर्यामी।
पार ब्रह्म परमेश्वर,
तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय ..

तुम करुणा के सागर,
तुम पालनकर्ता।
मैं मुरख खल कामी,
कृपा करो भर्ता॥

तुम हो एक अगोचर,
सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूँ दयामय,
तुमको मैं कुमती।। ॐ जय ..
दीनबन्धु,दु:खहर्ता तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ,
द्वार पडा तेरे॥ ॐ जय ..

विषय विकार मिटाओ,
पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढाओ,
संतन की सेवा।। ॐ जय ..
प्रस्तुतकर्ता -ब्रह्मदत्त त्यागी
हापुड़

Hindi Religious by ब्रह्मदत्त उर्फटीटू त्यागी चमरी हापुड़ : 111760114
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now