Hindi Quote in Religious by ब्रह्मदत्त उर्फटीटू त्यागी चमरी हापुड़

Religious quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सभी हनुमान भक्तों को बधाई मंगलवार की जय जय श्री राम जय बजरंगबली हनुमान जी
जय श्री राम जय जय श्री राम ➖ ब्रह्मदत्त
ॐ हं हनुमते नमः-ब्रह्मदत्त
भगवान श्री राम एवं हनुमान जी आपको बारंबार प्रणाम नमन नमस्कार है ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़ एवं सभी भक्तों का
|| श्री राम स्तुति ।।
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन
हरण भवभय दारुणम्।
नवकंज लोचन, कंज-मुख, कर-
कंज, पद-कंजारुणम्।।
:भावार्थ:
हेमन! कृपालु श्रीरामचंद्र जी का भजन कर... वह
संसार के जन्म-मरण रूपी दारुण भय को दूर करने
वाले हैं... उनके नेत्र नव-विकसित कमल के समान
हैं, तथा मुख, हाथ और चरण भी लाल कमल के
सदृश हैं...-ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़
कंदर्प अगणित अमित छवि,
नवनील-नीरद सुन्दरम्।
पट पीत मानहु तड़ित रुचि शुचि
नौमि जनक सुतावरम्।
:भावार्थ:
उनके सौंदर्य की छटा अगणित कामदेवों से बढ़कर
है, उनके शरीर का नवीन-नील-सजल मेघ समान
सुंदर वर्ण (रंग) है, उनका पीताम्बर शरीर में मानो
बिजली के समान चमक रहा है, तथा ऐसे पावन रूप
जानकीपति श्रीराम जी को मैं नमस्कार करता हूं...-ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़

Hindi Religious by ब्रह्मदत्त उर्फटीटू त्यागी चमरी हापुड़ : 111753406
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now