Hindi Quote in Motivational by Jay Vora

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

भारतीय "उदुम्बरा (गूलर) वृक्ष" के पुष्प का ज्योतिषीय,वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व।

इस पुष्प का वर्णन उत्तर भारत के कहावतों में मिलने का क्या रहस्य है?
इस पुष्प का वर्णन और प्रशंशा उत्तर भारत(कपिलवस्तु लुम्बिनी नेपाल) में जन्म लिए भगवन श्री महाविष्णु के नवे बुद्ध अवतार द्वारा बुद्धिष्ट लोटस सूत्र में क्यों मिलता है?
इस पुष्प का रहस्य क्या है?


भारतीय वैदिक ज्योतिष ग्रहों की चाल और नक्षत्रो के फलों का समावेश कर भविष्य को प्राचीन समय से आज तक कहता आया है।वैदिक ज्योतिष में ग्रहो को देवता भी कहते है और सभी प्रमुख सात देवताओ को तत्वाधिपति कहतें है। जो पांच तत्वों के अधिपति है और ग्रह रूप में सर्पिल मार्ग अर्थात कुण्डलिकार पथ पर ब्रह्माण्ड में भ्रमण करते है। भारतीय ज्योतिष पृथ्वी को ब्रह्माण्ड का केंद्र मनाता है और ग्रहों को पृथ्वी के १२ भावो में पार्वतित होता देखता है।जो गूलर का फूल हमने प्रस्तुत किया है वह पूर्ण कुण्डलिकार या कहें तो सर्पिल है और यह गूलर अर्थात उदुम्बरा के वृक्ष के सबसे ऊँचे डाली से उतपन्न एक विशेष सर्पिल शाखा पर खिला था। विशेष सर्पिल शाखा से २७ अन्य सर्पिल शाखा उतप्पन होते हैं जिसमे प्रत्येक सर्पिल शाखा के ऊपर एक नाग के मुख के भांति चौड़ी पुष्प की पत्ती रहती है जो नव भागो में बटीं रहती है।एक मुख्य सर्पिल शाखा से निकलने वाली सत्ताईस अन्य सर्पिल शाखाएं सत्ताईस नक्षत्रो को सम्बोधित करतें है। उनपर खिलने वाले हर एक पत्तों के नव भाग हर राशि के नव नक्षत्र चरणों को व्यक्त करतें है। १२ राशियों के १०८ नक्षत्र चरण होते हैं और इस पुष्प में १०८ पत्ते ही जान पड़ते है परन्तु वास्तविकता ये है,की, एक ही पत्ते में ९ पत्तिया आपस में जुड़े रहकर भी अलग अलग ऊपर से होकर सर्प सा प्रतीत होते है।

इससे प्रमाणित हो जाता है की ३००० वर्ष में नहीं बल्कि जब सूर्य २७०० बार १०८ नक्षत्र चरणों का भ्रमण पूरा कर लेता है तब यह उदुम्बरा अर्थात गूलर का पुष्प खिलता है। इस पुष्प के खिलने पर पिछले २७०० वर्षो में जो कुछ उत्पन्न हुआ है वह सब परिवर्तित होने लगता है और नया २७०० वर्ष का चरण प्रारम्भ हो जाता है अर्थात ये पुष्प यह भी बताता है की कलियुग के २७०० वर्ष के ४ चरण होतें है और कलियुग का पूर्ण आयु १०८०० वर्ष ही होता है और सबसे बड़े सतयुग का आयु इसका चार गुना अर्थात ४३२०० वर्ष ही होता है। जिसको ४३२००० वर्ष का कीलित संख्या बुद्धजीवियों ने प्रमाण न रहने पर दे दिया।

यह पुष्प २०१३ अप्रैल में खिला था वहाँ से २७०० वर्ष घटा दे तो ६८७ बीसी पहुँच जाएंगे जहा से कलियुग के दूसरे चरण का प्रारम्भ हुआ और लगभग २०० साल में श्री बुद्ध का अवतार हुआ था। दूसरे चरण से २७०० वर्ष घटा दें, तब ३३८७ बीसी पहुंच जाएंगे जिसके आगे लगभग १८० वर्ष बाद श्री कृष्ण का जन्म हुआ था ।अर्थात यह पुष्प एक समय के अंत और नए समय के प्रारम्भ पर खिलता है और इसके खिलने पर २०० वर्ष के भीतर भगवान स्वयं पृथ्वी पर आतें हैं।

Hindi Motivational by Jay Vora : 111746206
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now